Bihar Chunav: चुनाव से पहले JDU को लगा बड़ा झटका! पार्टी के ये दिग्गज नेता RJD में हुए शामिल…

Bihar Chunav: चुनाव से पहले JDU को लगा बड़ा झटका! पार्टी के ये दिग्गज नेता RJD में हुए शामिल…

बिहार(BIHAR): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) को तगड़ा झटका लगा है। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद (RJD) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि JDU के सांसद के बेटे समेत 4 नेता पार्टी छोड़कर अब RJD में शामिल हो गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम है बांका से JDU सांसद गिरधारी प्रसाद यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन का।

तेजस्वी यादव के साथ मंच पर शामिल हुए नेताओं में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा, कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता अजय कुशवाहा, और चाणक्य प्रकाश रंजन शामिल थे। इन चारों नेताओं के शामिल होने को बिहार की सियासत में बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

RJD में शामिल हुए नेताओं के नाम

RJD में शामिल हुए चारों नेताओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि बेहद मजबूत मानी जा रही है। इनमें सबसे पहला नाम संतोष कुशवाहा का है, जो दो बार के पूर्व सांसद रह चुके हैं। माना जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में धमदाहा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां फिलहाल JDU की मंत्री लेसी सिंह विधायक हैं। वहीं, राहुल शर्मा, जो जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे हैं, खुद भी JDU से विधायक रह चुके हैं और अब RJD में शामिल होकर पार्टी को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *