BIG BREAKING: धनबाद में गैंगस्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग के तीन शूटर घायल….

BIG BREAKING: धनबाद में गैंगस्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग के तीन शूटर घायल….

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के तीन शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर केंद्रीय बस्ती केंदुआडीह के पास, भागाबांध ओपी क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई।
मुठभेड़ में तीनों शूटरों को पैर में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *