चुनावी मतगणना के पूर्व पुलिस मुस्तैद, निकाला गया फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने कहा बिना अनुमति के नही निकाला जाएगा विजय जुलूस..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना को लेकर चिरकुंडा थाना परिसर से निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जानकारी देते हुए एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव का समापन हो गया है।

कल यानी चार जून चुनावी मतगणना होना है। जिसमें किसी एक पार्टी के विजय का परिणाम आने वाला है। जीत के बाद लोग विजय जुलूस निकालते हैं फ्लैग मार्च का उद्देश्य है कि जीत के बाद कोई शोर सराबा हुड़दंग या विधि व्यवस्था को किसी पार्टी के द्वारा भंग नहीं किया जाना है क्योंकि अभी आचार संहिता लागू है विजय जुलूस बिना आदेश और परमिशन के नहीं निकाला जाएगा।

जिसको लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च चिरकुंडा थाना से निरसा, गल्फरबाड़ी, कुमारधुबी, पंचेत, मैथन व पूरे अनुमंडल में किया जाएगा। इसके पूर्व ही सभी पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विजय जुलूस को लेकर जानकारी दी गई है। इस दौरान निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार सिंह , चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात रंजन राय, गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी नीतीश कुमार, कुमारधुबी प्रभारी पंकज कुमार, साथ भारी संख्या में पुलिस बाल रहे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *