जनता मजदूर संघ कुंती गुट के बेनर तले BCCL कर्मियों ने मनाई होली मिलन समारोह..

झरिया(JHARIYA): बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 केओसीपी परियोजना अंतर्गत वर्क शॉप में शनिवार को बड़े ही धूमधाम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन जनता मजदूर संघ कुंती गुट के बेनर तले बीसीसीएल कर्मीयों द्वारा किया गया।

होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम सिंह पहुंचे। जंहा कर्मीयों ने श्री सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का काम किया।

इस आयोजन को चार चांद लगाने के लिए क्षेत्रीय व्यास सियाधार सिंह, श्रवण कुमार, जय मंगल व्यास व उनके सहयोगियों ने अपने मुखार विंद से एक से एक भक्ति भजन के साथ होली की गाना गाकर मौजूद लोगों को खूब नचाया झूमाया थोड़ी देर के लिए मानो तो लग रहा था कि होली की धमाल सभी के सर चढ़ कर बोल रही थी।

मौके पर जनता मजदूर संघ के संजीव सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह, दिनेश सिंह अकलेश तिवारी, संतोष तिवारी, रामू प्रसाद नोनिया, प्रेम प्रसाद,परमानंद यादव, सुबोध सिंह,बालदेव साव,जोधन साव के अलावा कई बीसीसीएल कर्मी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *