BCCL और CISF पर उठा सवाल..नाम बड़े और दर्शन छोटे…झरिया का नामचीन तस्कर मुकेश सिंह झरिया में प्रतिदिन करता है कई ट्रक अवैध कोयला की हेरा फेरी.. लोदना 12 नंबर बस्ती की छापेमारी में सिर्फ 01ट्रक ही जब्त क्यों.? कुख्यात कोल तस्कर कपूरी चौहान, रंजन सिंह और गणेश यादव पर लगाम कौन लगायेगा…?

BCCL और CISF पर उठा सवाल..नाम बड़े और दर्शन छोटे…झरिया का नामचीन तस्कर मुकेश सिंह झरिया में प्रतिदिन करता है कई ट्रक अवैध कोयला की हेरा फेरी.. लोदना 12 नंबर बस्ती की छापेमारी में सिर्फ 01ट्रक ही जब्त क्यों.? कुख्यात कोल तस्कर कपूरी चौहान, रंजन सिंह और गणेश यादव पर लगाम कौन लगायेगा…?

धनबाद (DHANBAD) : इन दिनों धनबाद के झरिया में कोयला तस्करों की पौ बारह है.उन्हें ना तो बीसीसीएल, CISF और पुलिस का डर और ना ही कानून का भय..वे खुलेआम कोयला की अवैध तस्करी करने में जुटे हुए है.लोदना से लेकर पुटकी तक इन दिनों मुकेश सिंह का साम्राज्य कायम है..तो दूसरी ओर झरिया थाना क्षेत्र में कपूरी चौहान अवैध कोयले के धंधे में खूब गोता लगा रहा है…इधर तीसरा थाना क्षेत्र में ही कोयला तस्कर रंजन सिंह की ख्याति लगातार बढ़ रही है….इधर झरिया के अलकडीहा क्षेत्र में गणेश और बिट्टू यानि पिता पुत्र की जोड़ी जमकर दोनों हाथ से बीसीसीएल की कोयला लूट रही है.. लेकिन किसी को क्या परवाह ..बस दिखावे के लिए बीसीसीएल और CISF की गश्ती टीम महज खानापूर्ति के लिए कहीं कही पर कार्रवाई करती दिख रही है…खनन और पुलिस विभाग ने तो अपना आंख ही मूंद लिया है…

कोयला चोरों में पुलिस प्रशासन और प्रेस (मीडिया) और कानून का भय नहीं…धनबाद में खनन टास्क फोर्स एक आई वाश बनकर रह गया है..
खनन टास्क फोर्स के नियमानुसार किसी भी जगह पर दो से तीन बार अवैध कोयला की छापामारी किया जाता है तो उस स्थल को चिन्हित कर हॉट स्पॉट केंद्रित करते हुए माह मे चार से पांच बार छापामारी करते हुए अवैध कारोबार करने वाले को धर पकड़ कर मामला दर्ज कर जेल भेजने और साथ ही कोर्ट की हवा खिलाने का कानून है लेकिन इसके लिए ना तो कभी भी सीआईएसएफ अधिकारी अपनी कर्तव्य का सही तरीका से पालन करते नजर आ रहें है और ना ही स्थानीय पुलिस पहल कर रही है.. जिसके कारण कोयला चोरों का हौसला सातवें आसमान पर जा पहुंचा है और आए दिन छोटी बड़ी घटनाओं का शिकार कभी पुलिस के अधिकारी होते हैं तो कभी सीआईएसएफ के जवान…

लोदना ओपी क्षेत्र के 12 नंबर बस्ती के समीप शुक्रवार की रात सीआईएसएफ की गश्ती दल ने छापेमारी कर अवैध कोयले से लदे ट्रक संख्या बीआर 26 जीए 4983 को जब्त किया। छापेमारी होते ही कोयला तस्कर भाग निकले। ट्रक में 20 टन कोयला लदे होने के बात कही जा रही है। सीआईएसफ ने ट्रक को लोदना ओपी के हवाले कर दिया। इधर, लोदना पुलिस का कहना है कि सीआईएसफ की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है..

आप को बता दें कि बस्ती के समीप झाड़ियों में कई दिनों से तस्कर कोयले को इकट्ठे कर रहे थे और रात के समय ट्रक के माध्यम से उसे बनियाहीर के रास्ते दूर-दराज इलाकों में भेजा जाता था। तस्करों ने 50 से 100 लोगों को कोयला चोरी में लगा रखा है..

चांदमारी में 30 टन कोयला जब्त, भागें तस्कर..

चांदमारी में शनिवार को सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर लगभग 30 टन अवैध कोयला जब्त किया। छापेमारी होते ही कोयला तस्कर भागने में सफल रहे। जब्त कोयला को बस्ताकोला कोलडंप को सौंप दिया गया। चांदमारी, मांझी बस्ती, न्यू क्वार्टर आदि स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से कोयले का भंडारण किया जा रहा था। उक्त कोयले को रात में बाइक व छोटे वाहनों से कुसमाटांड़ होते गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भेजा जा रहा था। इस बात की जानकारी सीआईएसएफ को लगी। टीम गठित कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। छापेमारी का नेतृत्व सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर कर रहे थे। छापेमारी होते ही भगदड़ मच गई। सनद हो कि न्यू क्वार्टर बेड़ा में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी से शाम को कोयले की ट्रांसपोर्टिंग की जाती है..

NEWS ANP के झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *