BBMKU में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिनोद बाबू की प्रतिमा का किया अनावरण, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक मंच पर गिरे सीएम हेमंत सोरेन ने संभाला…

BBMKU में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिनोद बाबू की प्रतिमा का किया अनावरण, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक मंच पर गिरे सीएम हेमंत सोरेन ने संभाला…

धनबाद(DHANBAD):बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में आज झारखंड के पुरोधा और शिक्षाविद् कहे जाने वाले स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। मौके पर कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद, जयराम महतो, चंद्रदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, उमाकांत रजाक, अनूप सिंह भी उपस्थित होकर बिनोद बाबू को नमन किया। वही मंच पर चढ़ने के दौरान चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक मंच पर गिरे सीएम हेमंत सोरेन ने संभाल लिया वही अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कह बिनोद बिहारी महतो एक युग पुरुष थे उनके शिक्षा और संघर्ष का सह सम्मान किया गया है। विश्वविद्यालय एक आदर्श के रूप में पहचान बनाए, झारखंड ऊंची शिक्षा में पीछे है इसे हमे आगे लाने की आवश्यकता है। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की आवश्यकता है। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा बिनोद बिहारी महतो झारखंड के पुरोधा है शिक्षाविद् है हमलोग सभी महापुरुषों को सम्मान दे रहे है। शिक्षा ने क्षेत्र में चाहे सरकारी स्कूल हो कॉलेज सभी क्षेत्र में छात्र अच्छे कर रहे है। विश्वविद्यालय की छात्रा ने कहा कि कार्यक्रम पहली बार मुख्यमंत्री राज्यपाल को देखे है।बहुत अच्छा लगा है।व्यवस्था भी अच्छी किया गया था। वही डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी कहा कि मैं तो इसी विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूं.. यूनिवर्सिटी को जब भी जरूरत पड़ेगी ,इसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा…

NEWS ANP के लिए गोविंद के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *