धनबाद(DHANBAD):बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह जी से आज भाजपा नेता श्री मुकेश पांडेय जी एवं उदय प्रताप सिंह जी (श्रीराम सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी) ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की समस्याओं और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान नेताओं ने विशेष रूप से टीचर-स्टूडेंट रेशियो को संतुलित करने और विश्वविद्यालय में अनुसंधान व शोध कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी मिल सकती है जब पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हों और उन्हें शोध व नवाचार के अवसर प्रदान किए जाएं।
कुलपति श्री सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों और आने वाली शैक्षिक योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शोध और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रखा जाएगा।
भाजपा नेता और श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण और विद्यार्थियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए। बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई, जहाँ शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताते हुए भविष्य में सहयोगात्मक प्रयासों पर बल दिया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

