Baramulla: पहलगाम हमले के एक दिन बाद बारामूला में मारे गए दो आतंकवादी, तस्वीर आई सामने…

Baramulla: पहलगाम हमले के एक दिन बाद बारामूला में मारे गए दो आतंकवादी, तस्वीर आई सामने…

जम्मू-कश्मीर(JAMMU KASHMIR):जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी क्षेत्र में संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया।

इस दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया, लेकिन जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकवादी को ढेर कर दिए। मुठभेड़ स्थल से एके-47 राइफल, दो एके मैगजीन, 57 एके राउंड, दो पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है ।

इससे पहले, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के पर्यटक शामिल थे। इस हमले के बाद, सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बारामूला में हुई मुठभेड़ इस बात का संकेत है कि आतंकवादी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से उनकी साजिशों को नाकाम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के पीछे जो लोग भी हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है। इस जघन्य अपराध के पीछे जो लोग भी हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।”

मृतकों की सूची

हमले में जिन 26 लोगों की जान गई, उनमें विभिन्न राज्यों के नागरिक शामिल हैं:

  1. सुशील नथली – इंदौर, मध्य प्रदेश
  2. सैयद आदिल हुसैन शाह – पहलगाम, जम्मू-कश्मीर
  3. हेमंत सुहास जोशी – मुंबई, महाराष्ट्र
  4. विनय नरवाल – करनाल, हरियाणा
  5. अतुल श्रीकांत मोनी – डोंबिवली, महाराष्ट्र
  6. नीरज उधवानी – उत्तराखंड
  7. बितान अधिकारी – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  8. सुदीप न्यौपाने – नेपाल
  9. शुभम द्विवेदी – कानपुर, उत्तर प्रदेश
  10. प्रशांत कुमार सतपथी – ओडिशा
  11. मनीष रंजन – बिहार
  12. एन. रामचंद्र – कोच्चि, केरल
  13. संजय लक्ष्मण लाली – ठाणे, महाराष्ट्र
  14. दिनेश अग्रवाल – चंडीगढ़
  15. समीर गुहार – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  16. दिलीप दसाली – पनवेल, महाराष्ट्र
  17. जे. सच्चंद्र मोली – विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
  18. मधुसूदन सोमिसेट्टी – बेंगलुरु, कर्नाटक
  19. संतोष जगधा – पुणे, महाराष्ट्र
  20. मंजू नाथ राव – कर्नाटक
  21. कस्तूबा गवंटोये – पुणे, महाराष्ट्र
  22. भरत भूषण – बेंगलुरु, कर्नाटक
  23. सुमित परमार – भावनगर, गुजरात
  24. यतेश परमार – भावनगर, गुजरात
  25. तगेहायलिंग – अरुणाचल प्रदेश (वायुसेना कर्मचारी)
  26. शैलेशभाई एच. हिमतभाई कलाठिया – सूरत, गुजरात

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *