बाबूलाल मरांडी ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का 99वीं जयंती समारोह..

धनबाद(DHANBAD): भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। आज अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जयंती है।

बीजेपी के देश भर के मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में धनबाद के श्रमिक नगरी भूली में उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए।

बाबूलाल मरांडी ने सर्वप्रथम यहाँ बने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद मंच से वहाँ उपस्थित लोगों को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान मंच पर धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा भी मौजूद रहे।

अगले साल 2024 में उनकी जन्म शताब्दी होने से पहले यह वर्ष बेहद खास है। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वर्ष झारखंड वासियों के लिए काफी खास है। उन्होंने कहा कि वैसे तो अटल बिहारी वाजपेयी पूरे देश वासियों के दिलों पर राज करते है, लेकिन झारखंड और झारखंड वासियों के लिए वह काफी खास है।

क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के दाता है। जब झारखंड वासियों की बात कोई नही सुना तब भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड वासियों की आवाज सुनी और अलग झारखंड राज्य का सौगात झारखंड वासियों को दिया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *