बाबूलाल मरांडी ने की महेशपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित..

पाकुड(PAKUD): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मराण्डी ने आज महेशपुर प्रखण्ड मुख्यालय में चुनावी सभा को संबोधित किया।राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी ताला मराण्डी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

बाबूलाल ने केंद्र की मोदी सरकार के बीते दस साल की उपलब्धियों को रखते हुए झारखण्ड की गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की खनिज संपदाओं को लूटने का काम राज्य सरकार में शामिल लोगों ने किया है और आज उन्हें अपनी करनी का फल भुगतना पड़ रहा है।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्र्ष्टाचार में शामिल लोग आज जेल जा रहे है।

उन्होंने आगामी 1 जून को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।मौके पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ताला मराण्डी सहित संगठन के कई नेता मौजूद रहे

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *