इक्फाई विश्वविद्यालय में “महिला सशक्तिकरण में निवेश,प्रगति का परिचायक” विषयक जागरूकता सत्र आयोजित..

रांची(RANCHI): इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड ने “महिला सशक्तिकरण में निवेश, प्रगति का परिचायक” विषयक जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

इस जागरूकता सत्र में आमंत्रित विशेष अतिथियों में वंदना सिंह, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची और श्रुति श्रेष्ठ, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची थीं।


इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रमन कुमार झा ने अपने विचार साझा किये। डीन (छात्र कल्याण) डॉ. शोवोना चौधरी ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।


इस बात पर चर्चा की गई कि लैंगिक समानता सबसे बड़ी मानवाधिकार चुनौती बनी हुई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निवेश मानवाधिकार अनिवार्यता है और समावेशी समाज के निर्माण की आधारशिला है। महिलाओं की प्रगति से हम सभी को लाभ होता है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड के संकाय सदस्यों, स्टाफ सदस्यों और सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन इक्फ़ाई लॉ स्कूल के सहायक डीन डॉ. आलोक कुमार द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *