झरिया(JHARIYA): जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोड़ा 16 नम्बर खपड़ा धौड़ा निवासी भाजपा युवा मोर्चा भागा मंडल के उपाध्यक्ष गणेश साव के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर दर्जनों की संख्या में युवकों ने लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया.घर में तोड़ फोड़ की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, पुलिस जांच में जुटी..
गणेश साव घर में नही रहने के बाद युवकों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की.
घर के गेट को तोड़ दिया. जमकर युवकों ने तांडव मचाया. इस घटना के बाद से जेलगोरा बस्ती में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घायल गणेश की पत्नी रूबी देवी ने बताया है की घर पर हमला करने वाले सभी युवकों के हाथ में चाकू, भुजाली, हॉकी स्टिक रड लिये हुए थे।
सभी युवक घर में तोड़फोड़ किया साथ ही सीसी टीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां तक कि महिलाओं के साथ भी मारपीट किया.
रूबी ने बताया कि वे मेरे पति गणेश को खोज रहे थे, सभी युवक बरारी के थे एक दो युवक जेलगोड़ा के भी हैं। मारपीट करने वाले युवकों का नेतृत्व बंटी खान कर रहा था।
वही घटना में शामिल अन्य युवकों में हैं राजू अंसारी, गुड्डु अंसारी, चुनु अंसारी, बेहरा अंसारी, छोटी अंसारी सहित दो दर्जन युवक शामिल है। मारपीट में पत्नी रूबी देवी सहित दो ननद, एक भतीजी घायल हो गई है।
घायलों का चासनाला में इलाज किया जा रहा है। वही घटना की सूचना पर भाजपा नेता स्वरूप भट्टाचार्य ने जोरापोखर थाना पहुच असमाजिक तत्वों के गिरफ्तारी की मांग कि है। मामले में थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया है की घटना का कारण स्पस्ट नही हो रहा है हमलावरों को गिरफ्तार किया जायेगा। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार कोयला रोकने को लेकर विवाद बड़ा है।
NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…