असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व सरमा धनबाद और दुमका में 22 मई को करेंगे जनसभा..

रांची(RANCHI): असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिश्व सरमा 22 मई को धनबाद और दुमका लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। सरमा 11:30 बजे धनबाद लोकसभा के बोकारो जिले के चंदनक्यारी स्थित सिनेमा हॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू, प्रत्याशी ढुल्लू महतो भी मौजूद रहेंगे।

डॉ सरमा दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के रामेश्वर स्थित रघुनाथपुर मैदान में 1.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

असम के मुख्यमंत्री देवघर जिले के सारठ स्थित कुकराहा प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में 3:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *