बीजेपी के बूथ स्तरीय बैठक में आसनसोल विधायक अग्निमित्रा और धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल..

धनबाद (DHANBAD)भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा के वार्ड नंबर 25 अंतर्गत 94 नंबर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की एक बैठक मां भवानी परिषद में मंडल अध्यक्ष राजा राम दत्ता की अध्यक्षता में हुई.. इस बूथ स्तरीय बैठक में कलस्टर प्रभारी पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आसनसोल के विधायक श्रीमती अग्निमित्रा पाल एवं धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिंह जिला अध्यक्ष सरवन राय मुख्य रूप से इस बैठक में उपस्थित थे।

सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया बैठक का संचालन बूथ अध्यक्ष श्री सत्येंद्र मिश्रा ने किया बैठक में प्रभारी ने कहा कि चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को एक-एक घर में जाकर लोगों से मिलना हर घर पर पार्टी का झंडा लगाने का काम करें एवं प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी के विकास कार्यों को घर-घर तक जाकर बताने का काम करें जिस प्रकार बंगाल में हिटलर शाही चल रही है उसी प्रकार झारखंड में भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है बांग्लादेशी घुसपैठ झारखंड में भी बढ़ते जा रहा है

धनबाद विधायक विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला केवल युवाओं को ठगने का काम किया भारतीय जनता पार्टी आम लोगों की राय से घोषणा पत्र बनाएगी लोग अपने-अपने विचार दें जिस घोषणा पत्र के माध्यम से जारी होगा जो आम जनता का सुझाव होगा उसी आधार पर हमारी सरकार आने पर काम करेगी…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *