धनबाद (DHANBAD)जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार बुधवार 27 मार्च 2024 को आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत वाणिज्य कर भवन सभागार में राज्य कर अपर आयुक्त मनोज कुमार द्वारा वोटर अवेयरनेस फोरम मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से मतदाता शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें धनबाद प्रमंडल एवं प्रमंडल के अधीनस्थ अंचल कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मचारी को मतदाता शपथ दिलाया गया। इस दौरान शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान के दिन अपने अपने मत का प्रयोग करने हेतु सभी से अपील किया।
News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….
Desh_ka_Garv
Lok_Sabha_Election_2024
Team_PRD_Dhanbad
