जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत ढुलू महतो ने झरिया के वैष्णों माता मंदिर में मां भवानी का लिया आशीर्वाद..

धनबाद(DHANBAD): समाज को भय के माहौल में रखकर असामाजिक तत्त्वों को संरक्षण देने वालों से अब धनबाद की जनता नहीं डरेगी। इस बार सब मिलकर एक साथ आकर देश हित में काम करने वाले और हम सब को सशक्त बनाने वाले माननीय मोदी जी का साथ देगी।

उन्होंने कहा की मोदी जी ने देश हित के लिए काम किया है। यहाँ की महिलाओं को शौचालय जाने के लिए अंधेरे होने का इंतजार करना पड़ता था, आज हर घर में शौचालय है। महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस के चूल्हे दिलवाए।

आज गरीब को अपने इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज हो रहा। जनकल्याण के लिए कार्य करने वाले माननीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए धनबाद की जनता एक साथ मिलकर भाजपा को वोट करेंगी।

ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद में विपक्ष के लोग असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर यहाँ के आम जनता को धमकाने का काम कर रही है। इनसे यहां की जनता को डरने की कोई जरूरत नहीं है। इनका अपना भाई अपना बेटा ढुलू महतो इनके साथ खड़ा है। इस बार सब मिलकर अवश्य भाजपा को वोट करें। हमें साथ मिलकर इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर प्रयास करना है।

जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत ढुलू महतो ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के माँ वैष्णों माता मंदिर में मां भवानी का आशीर्वाद लिया। तदोपरांत रेलवे कॉलोनी शिवाजी नगर पाध्याडीह, फुसबंगला, आजाद नगर, अयोध्या नगर, भागा 2 नं डुमरी, कोऑपरेटिव कॉलोनी, 3 नं डुमरी जामाडोबा, डूंगरी बस्ती वार्ड नंबर 38, डिगवाडीह सुपर कॉलोनी, भौरा बड़ा बंगला नंबर 7 एवं भौरा बाजार आदि जगहों पर जनसम्पर्क किया। सभी क्षेत्रों में लोगों ने जमकर समर्थन किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ राजकुमार अग्रवाल जी, जोगिंदर यादव जी, जयदेव कुमार, अभिषेक पांडे, रागिनी सिंह, सुनील चौधरी, उज्जवल कुमार, जितेंद्र कुमार आदि सैकडों लोगों की उपस्थिति रही।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *