अनुपमा ने झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी किन्नर से लिया आशीर्वाद.. क्या कांग्रेस के हांथ को मिल पायेगा किन्नरों का साथ ..

धनबाद (DHANBAD ): धनबाद में बढ़ते तापमान के साथ राजनीतिक लड़ाई तेज होती जा रही …अब तक धनबाद लोकसभा सीट के लिए डेढ़ दर्जन प्रत्याशियों ने आपका नामांकन पर्चा दाखिल कर लिया है …वैसे नामांकन वापसी और स्क्रूटनी के बाद तय होगा कि मैदान में कुल कितने महारथी चुनाव मैदान में टिकते है…वैसे कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर होने वाली है..

अब बात करें किन्नर समुदाय से निर्दलीय प्रत्याशी सुनैना सिंह ने 03 मई को नामांकन पर्चा दाखिल कर चुकी है …इससे इतर इंडिया गठबंधन से कांग्रेस की प्रत्यासी अनुपमा सिंह अपनी राजनीतिक दांव चलते हुए रविवार को झरिया स्थित जामाडोबा में झारखंड किन्नर समाज की सबसे बड़ी नेता और उनकी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी जी के झरिया जामाडोबा स्थित आवास मिलकर उनसे आशीर्वाद ली और इस लोकसभा चुनाव में जीत किए समर्थन मांगा …

आपको बता दे की किन्नर समुदाय के सुनैना सिंह भी धनबाद लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोक रही है ।
वही कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि इस बार धनबाद परिवर्तन चाहती है.

जिसको लेकर धनबाद की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है . इसी संदर्भ में चलाए जा रहे लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत किन्नर समाज के प्रमुख गुरु माता छम छम देवी से मुलाकात किया वही छम छम देवी ने भी इंडिया गठबंधन का साथ देने का वादा किया है ।

NEWS ANP के लिए झरिया से सोनू अंसारी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *