भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर अनुपमा सिंह ने फिर साधा निशाना, पूछी-गरीब का बेटा हो तो कहां से आया करोड़ों रूपए…

धनबाद(DHANBAD) डिगवाडीह, फुसबंगला, पाथरडीह, सुदामडीह, चासनाला, शिमलाबहाल, झरिया आदि स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी का तूफानी दौरा, विरोधियों के हो रहे दांत खट्टे, भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर अनुपमा सिंह ने फिर साधा निशाना, पूछी-गरीब का बेटा हो तो कहां से आया करोड़ों रूपए?धनबाद: इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस की शिक्षि‍त एवं प्रखर प्रत्याशी अनुपमा सिंह का तूफानी जनसंपर्क अभियान अभियान लगातार जारी है।

इनके जनसभाओं में लोगों के हुजूम उमड़ रहे हैं। खासकर महिलाओं और युवाओं के जोश देखते बन पड़ रहे हैं। सोमवार 13 मई को भी अनुपमा सिंह के दिनभर जनसंपर्क अभियान चला। सुबह साढ़े 10 अनुपमा सिंह के जनसंपर्क का आगाज हुआ। उन्होंने सबसे पहले चासनाला स्थित कल्याणेश्‍वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका और क्षेत्र की जनता के लिए सुख-शांति और समृद्ध‍ि की कामना की। उसके बाद चासनाला सरकार अस्पताल के समीप उनका जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस बीच विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए

कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने एकबार फिर से भाजपा के प्रत्याशी को आड़े हांथों लिया। उन्होंने कहा कि ढुलू महतो लोगों से कहते फिर रहें कि वे गरीब का बेटा हैं। लोगों से मैं पूछती हूं कि किस गरीब के बेटे के पास करोड़ रूपए हैं। क्या किसी गरीब के उपर पचास-पचास मुकदमे दर्ज होते हैं। ये तो जनता जनार्दन सबकुछ बेहतर समझती है। इसको जवाब उसे 25 मई को मिल जाएगा। श्रीमती अनुपमा सिंह ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा करना एकमात्र उद्देश्‍य है। विस्थापितों के मुद्दे पर महागठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतते ही वो इस समस्या पर काम करना शुरू कर देंगी।

उन्होंने कहा कि विस्थापन की समस्या को दूर करने के लिए हर मोर्चे पर काम करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में प्रदूषण, भू-धंसान की समस्या समेत रोजगार के मुद्दे को भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोयलांचल की समस्या से वे भलिभांति‍ वाकिफ हैं। वे इन समस्याओं को दूर करने के लिए काम करेंगी। उन्होंने महिलाओं से विशेषकर वोट के दिन मतदान के करने जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वोट देना आपका अधिकार है। इसे जाया नहीं जाने दें। सभी लोग जरूर वोट करने जाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने असंगठित मजदूरों के समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके सांसद बनती ही मजदूरी को दो गुणा किया जाएगा।

अनुपमा सिंह ने कहा कि लोडिंग प्वाइंटों से वर्चस्व की लड़ाई को खत्म कराते हुए सभी को बराबर का अधिकार दिलाया जाएगा। इसके बाद धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा सिंह का काफिला बढ़ता ही गया। इस बीच जमकर नारे लगते रहे, धनबाद की सांसद कैसा हो, अनुपमा दीदी जैसा हो। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद समेत अन्य नारे लगते रहे। अनुपमा सिंह का कारवां जब डिगवाडीह बुढ़ीबांध के पास भी जनसभा की गई। फुसबंगल मस्जिद के समीप आयोजित जनसभा में मुस्ल‍िम भाई-बहनों का जोश देखते बना। यहां उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकार को किसी भी कीमत पर छिनने नहीं दिया जाएगा। यह मुल्क सभी का है और सभी को बराबर का दर्जा दिया जाएगा।

मुस्लिम भाई-बहनों ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतो से विजयी बनाने का प्रण लिया। इसके अलावे पाथरडीह कोल वाशरी, पाथरडीह रेलवे गेट, सुदामडीह मेन कॉलोनी, सुदामडीह रिभर साईड, झरिया मारवाडी श्‍याम मंदिर, झरिया लाल बाजार, चासनाला सउथ कालोनी, चासनाला मोड़, चासनाला बी टाइप, चासनाला न्यू मोती नगर, शिमलाबहाल बस्ती आदि में जनसभा एवं तूफान जनसंपर्क किया गया। सभी जगोंह पर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखी गई। लोग इसबार बदलाव के मुड में हैं।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *