Anant Ambani : अनंत अंबानी ने संगम में लगाई डुबकी?

Anant Ambani : अनंत अंबानी ने संगम में लगाई डुबकी?

प्रयागराज(PRAYAGRAJ): ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे संगम में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि वे संगम में डुबकी लगा रहे हैं. स्नान करते वक्त उनका हाथ बगल में खड़े लोग पकड़े नजर आए. मुकेश के साथ उनके बेटे अनंत और आकाश अंबानी के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी संगम में स्नान किया. अंबानी परिवार के साथ निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि भी संगम में मौजूद थे. उन्होंने स्नान के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए. देखें वीडियो

मुकेश अंबानी ने स्नान के बाद संगम में दुग्धाभिषेक भी किया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य साथ में मौजूद थे. अंबानी परिवार अरैल स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प भी गया. परमार्थ निकेतन के मुताबिक, मंगलवार को परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में अंबानी परिवार का आगमन हुआ, जहां कोकिला बेन अंबानी, मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट अंबानी और पूरे अंबानी परिवार का अभिनंदन किया गया.

अंबानी परिवार ने गिफ्ट दिये
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि इस अवसर पर अंबानी परिवार ने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में नगर निगम के स्वच्छताग्रही भाई-बहनों और नाविकों को अंगवस्त्र, मिठाईयां, फल, स्वच्छता किट और अन्य गिफ्ट दिये. अंबानी परिवार ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व शान्ति यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए विश्व में शांति और कल्याण की कामना की.

NEWSANP के लिए प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *