JMM के धनबाद जिला कार्यालय में जिला समिति कि एक अहम बैठक…

धनबाद(DHANBAD): आज झामुमो धनबाद जिला कार्यालय, कुर्मीडीह में झामुमो जिला समिति कि एक अहम बैठक जिलाध्यक्ष श्री लख़ी सोरेन जी अध्यक्षता एवं जिला सचिव मन्नु आलम जी के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे न्याय यात्रा एवं आगामी 23/02/24 को रांची में आयोजित होने वाली एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम को लेकर चर्चा परिचर्चा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री लख़ी सोरेन जी ने कहा कि आज केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा वाले झारखण्ड के जनादेश को लूटने का प्रयास किया साथ ही जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का प्रयास किया हैं इसी क्रम में राज्य के लोकप्रिय जननायक पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को षड्यंत्र के तहत झूठे आरोप मढ़ कर जेल भेजने का काम किया हैं।आज भी उनके खिलाफ एक भी साक्ष्य नहीं हैं परंतु लगातार झूठ का प्रोपगंडा बना कर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा हैं।आज हम सभी न्याय यात्रा के माध्यम से जनता से न्याय कि मांग कर रहे हैं निश्चित तौर पर समय बलवान हैं हमें न्याय अवश्य मिलेगा और झारखण्ड के जननायक ज्लद हम सभी के बीच होंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव मन्नु आलम जी ने कहा कि आज पूरे राज्य में षड्यंत्र रच कर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी कि गिरफ्तारी पर केन्द्रीय एजेंसियों एवं केन्द्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोश स्पष्ट दिख रहा हैं।उसी जन आक्रोश का हिस्सा न्याय यात्रा हैं हम सभी न्याय यात्रा के माध्यम से पंचायत, ग्राम, मोहल्ला टोला में उक्त आक्रोश को आवाज देने का काम करेंगे।साथ ही झामुमो धनबाद जिला समिति आगामी 23 फरवरी को रांची में एक दिवसीय उपवास कर इस गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। निश्चित तौर पर झारखंड कि जनता के साथ माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को न्याय मिलेगा एवं 2024 में झारखण्ड से भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।

आगामी कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने बताया कि पूरे जिले में 249 पंचायत के हर ग्राम में एवं 55 वार्ड के हर मोहल्ले में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच कर न्याय मार्च कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ेंगे साथ ही आगामी 23 फरवरी को रांची में आयोजित होने वाले उपवास कार्यक्रम में ज़िले भर से 5000 कार्यक्रम अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य नकुल महतो, धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष कालीचरण महतो, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, सचिव अबू तारीक, झाकोमयू जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी, यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कुरैशी,छात्र मोर्चा जिला सचिव आज़ाद महतो, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महावीर महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू,पूर्वी टुण्डी प्रंखड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, टुण्डी प्रंखड अध्यक्ष लोलिन बास्की, सचिव सुमन मिश्रा, ऐगारकुडं प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन,

निरसा प्रखंड सचिव शमीम अंसारी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन, सचिव गौउर मंडल, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, सचिव रंजीत महतो,गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी सचिव पारस हांसदा, चिरकुंडा नगरपरिषद अध्यक्ष रंजीत बाउरी,सिन्दरी पूर्व नगर अध्यक्ष रामगोविन्द राम, झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक,नसीम अंसारी, श्याम लाल मुर्मू, संजय सोरेन, अजीमुदीन अंसारी, इस्तियाक अंसारी, विनोद टुडू,कमल कांत बास्की,मो० तोहिद अंसारी, मनोज रविदास, हरिपद रजवार, फिरोज अंसारी, गुलेल अंसारी, अशोक मंडल सहित अन्य मौजूद थें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *