हाय रे कलयुग:संपति विवाद के झगड़े में दो भाई कुआं में कूदे…एक की मौत दूसरा ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकला..नशे की हालत में हुआ था विवाद..

सिंदरी,(धनबाद)26 अप्रैल -: सिन्दरी गौशाला ओपी अंतर्गत झामुमों सिंदरी नगर अध्यक्ष अशोक महतो के कांड्रा बाजार स्थित आवास पर किराया पर रहने वाले विजय अग्रवाल की मौत आवास से दस कदम कि दूरी स्थित पानी से भरा कुंआ में कुदने से संदिग्ध मौत हो गया वहीं उसके बडे भाई संजय अग्रवाल कुएँ से बचकर निकाल गया।

घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि विजय अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल के बीच किसी बात को ले कर घर में दोनों भाईयों के बीच तू- तू मे – में हुआ था विजय अग्रवाल ने आपने बडे भाई संजय अग्रवाल से कहा कि तुम लोग सारा संपत्ति,जमीन,दुकान सब हथिया लिये हो और मुझे देख नहीं रहे हो ना मेरे तबीयत खराब होने पर कही पर इलाज करने के लिए भर्ती करते हो इस लिए में जा रहा हुं कुआं में कुदकर जीवन लिला समाप्त कर लेता हूं

घर से निकल कर दरवाजे से थोडी दूरी स्थित कुए तक आ गया साथ में उसके बडे भाई संजय अग्रवाल भी शराब के नशे में उक्त कुआं तक गया और कुए के पास दोनो में फिर तू तू में में होने के बीच विजय अग्रवाल कुआं में कुद गया छोटा भाई विजय अग्रवाल को कुआं में कुदने को
देखते बडे भाई संजय अग्रवाल नशे के हालत में छोटे भाई विजय का हाथ पकड़ने के लिए लपका तो संजय अग्रवाल भी कुआं में गिर गया।

स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने काफी रस्सी एवं अन्य जुगाड़ लगा कर निकालने की कोशिश किया लेकिन लगभग बीस से पंचीस मिनट के बाद संजय अग्रवाल को नशे की हालत पर कुआं से जिंदा निकाला वहीं विजय अग्रवाल को चासनाला स्थित झरिया सह जोडापोखर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।गौशाला ओपी पुलिस मामले को लेकर जांच की कार्रवाई जुट गई है..

मृतक के मझले भाई प्रवीर अग्रवाल ने कहा कि बडे भाई संजय अग्रवाल नशेड़ी हो गया हैं,हमेशा घर में बबाल करता रहता हैं इसलिए में आपना परिवार बच्चों को लेकर वहां से कोलबोर्ड कालोनी में क्वार्टर भाड़े में लेकर रहता हूँ । उन्होंने बताया कि बडे भाई संजय अग्रवाल के पत्नी बच्चे कांडरा में नहीं है लगभग पन्द्रह दिनो से बच्चों को लेकर आपने माईके आद्रा गई हुई हैं बडे भाई संजय एवं छोटा भाई विजय अकेले रहता था।

गौशाला ओपी पुलिस ने शव को आपने कब्जे ले लिया है। ओपी प्रभारी अनील मंडल ने बताया की शव की पोस्टमार्टम होगा। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं, मामला संदिग्ध लग रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *