AIMIM की युवा वार्ड काउंसलर सहर शेख का विरोधियों को चिढ़ाने वाला बयान चर्चा में “कैसा हराया…अब मुंब्रा को हरा रंगना है..”

AIMIM की युवा वार्ड काउंसलर सहर शेख का विरोधियों को चिढ़ाने वाला बयान चर्चा में “कैसा हराया…अब मुंब्रा को हरा रंगना है..”

मुंबई(MUMBAI): महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के नतीजों में AIMIM को कई सीटों पर जीत हासिल हुई है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (TMC) में AIMIM ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मुंब्रा इलाके में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।

इसी बीच 22 साल की AIMIM की सबसे युवा काउंसलर बनीं सहर शेख का जीत के बाद भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस भाषण में उन्होंने विरोधियों पर तीखा हमला बोला और अगले पांच सालों के लिए अपना विजन रखा है। लेकिन उनका स्लोगन अब विवाद का विषय बन चुका है। उन्होंने ‘पेंट मुंब्रा ग्रीन’ का नारा दिया जिसपर विवाद हो गया।

सहर शेख ने कहा कि उनके विरोधियों को लगता था कि AIMIM को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर देंगे, लेकिन पार्टी ने रणनीति और दृढ़ संकल्प से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। उन्होंने खुद को शेर की बच्ची बताया और कहा कि उनके खिलाफ ‘गिद्धों की पूरी फौज’ उतरी थी, लेकिन वे नाकाम रहे।

भाषण में सहर ने कहा, “अगले पांच सालों में मुंब्रा के हर उम्मीदवार AIMIM से होंगे। मुंब्रा को पूरी तरह ग्रीन रंग से रंगना है।” ग्रीन AIMIM के झंडे का रंग है। सहर ने दावा किया कि वोटरों ने पैसे, ताकत और साजिशों को नकार दिया और AIMIM के चुनाव चिन्ह ‘पतंग’ पर भरोसा जताया है।

उन्होंने NCP (शरद पवार गुट) पर भी कटाक्ष किया। कहा कि NOTA को मिले वोट NCP से ज्यादा आए। इससे पार्टी की हार और ज्यादा शर्मनाक हो गई। सहर ने कहा कि मुंब्रा ने साबित कर दिया कि लोग अब असली विकल्प चुन रहे हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *