एगारकुण्ड बीडीओ का हुआ स्वागत, बीडीओ ने कहा चुनाव शांतिपूर्ण करना हमारी प्राथमिकता..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। धनबाद जिला के एगारकुण्ड प्रखंड में नए प्रखंड विकास अधिकारी के रूप में मधु कुमारी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया ।

सर्वप्रथम उन्होंने प्रखंड के सभी कर्मी से औपचारिक मुलाकात की वह परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया । बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि चुनाव को सही तरीके से शांतिपूर्ण सही तरीका से करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है,

मधु कुमारी, BDO एगयरकुण्ड प्रखण्ड

साथ ही राज्य सरकार की जो भी योजनाएं है उसे धरातल पर स समय पर लाना है। लोगों की जो भी समस्या होगी उसका तुरंत निष्पादन किया जाएगा। बीडीओ मधु कुमारी के पदभार ग्रहण करने पर अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी ने फूल बुके देकर स्वागत किया है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *