आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा उमीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया मंगलवार को पश्चिम बर्धमान जिला शासक के कार्यालए अपना नामांकन पर्चा भरने भाजपा के वरिष्ठ दिग्गज नेता जितेंद्र तिवारी कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार पश्चिम बर्धमान भाजपा के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी व भाजपा के अन्य नेताओं व समर्थकों की उपस्थित मे पहुँचे।
भाजपा प्रत्याशी सादगी के साथ बिना किसी ताम-झाम के जिला शासक दफ्तर पहुंच तमाम नियमों को पालन करते हुए अपने चार साथियों के साथ जिलाशासक एस पोन्नाबलम को अपना नामांकन पत्र जमा किया।
नामांकन जमा करने के बाद सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने पत्रकारों से बात की उन्होंने कहा कि आज उन्होंने आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन जमा कर दिया है,
उन्होंने यह दावा किया की आसनसोल की जनता का समर्थन उनके साथ है और रहेगा वह इस लिए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकाश का कार्य हुआ है उसे देखते हुए लोगों का आशीर्वाद उनको जरूर मिलेगा।
सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने यह भी कहा कि चुनावी मैदान के यह कोई प्रसनालिटी की लड़ाई नही है की लोग किसी फ़िल्मी अभिनेता या फिर किसी राजनेता को वोट देंगे, उन्होंने कहा इस बार चुनावी मैदान मे दो विचारधाराओं की लड़ाई है, व् एक तरफ भाजपा के विचारधारा है जो सबके लिए न्याय की बात करती है, सबका साथ सबका विकाश और दूसरी तरफ तृणमूल की तुष्टिकरण की विचारधारा है,
जिस विचारधारा मे तृणमूल के शासन काल में हुए कई घोटाले हैं, चाहे वह सिक्षा हो, राशन हो या फिर कोई अन्य घोटाला यही कारण है की शिक्षा मंत्री सहित कई मंत्री जेल में है। टीएमसी नेताओं के घरों से उनकी महिला मित्रों के घरों से करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं इसलिए अब जनता को यह तय करना है कि वह किस तरह का बंगाल चाहते हैं,
उन्होंने कहा बंगाल की जनता ने भी तय कर लिया है जिसका जवाब वह इस लोकसभा चुनाव मे देगी, विकाश करने व विकाश के नाम का दावा कर जनता से वोट मांगने वालों को अच्छे से पता है की उन्होंने बंगाल मे किस तरह का क्या विकाश किया और वह विकाश जनता से भी नही छुपा है, उन्होंने यह दावा करते हुए यह कहा की जनता ने अपना मन बना लिया है जिसका रिजल्ट चूमाव के नतीजे मे दिखेगा जिसका इंतजार सबको है
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..