प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद पीएम मोदी ने दिल्‍ली में अपने आवास पर मनाया दीपोत्सव..

नई दिल्‍ली. अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज दिवाली मनाई. दिल्‍ली के लोक कल्‍याण मार्ग पर स्थित अपने आवास पर पीएम आज दीप जलाकर दिवाली मनाई. पीएम अपने घर पर दीपोत्‍सव मनाया. पीएम पहले ही जनसभा के दौरान देश में लोगों से अपने घर पर 22 जनवरी को दिए जलाने के लिए आह्वान कह चुके थे. इससे पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी सुबह अयोध्‍या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल हुए. उन्‍होंने पूरे विधि विधान के साथ राम मंदिर का उद्घाटन किया.

इस समारोह के दौरान सात हजार से ज्‍यादा विशेष मेहमान मौजूद रहे. पीएम ने इस शुभ अवसर के लिए कठोर उपवास किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल जीत का नहीं बल्कि विनम्रता का है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर समृद्ध और विकसित भारत के उदय का गवाह बनेगा.

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *