19 दिन बाद एक बार फिर शेख शाजहां के घर पर केंद्रीय बलों को लेकर ईडी ने की छापेमारी…

पश्चिम बंगाल:संदेश खाली के सरबेड़िया इलाके मे तृणमूल नेता शेख शाजहाँ के घर एक सौ 25 सिआरपीफ के जवानो के साथ सुबह सात बजे ईडी की टीम ने छापेमारी की, छापेमारी मे दो साछीयों व राज्य पुलिस की टीम को भी अपने साथ लेकर पहुँची है.

छापेमारी से पहले केंद्रीय जवानो ने पहले इलाके मे रूट मार्च करने के बाद शेख शाजहाँ के घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी जहाँ टीम ने घर मे रखे तमाम बैग, आलमारी की तलाशी ले रही है, साथ मे इस तलाशी अभियान की विडिओ ग्राफ़ी भी की जा रही है, ईडी की छापेमारी के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे जिसके लिये केंद्रीय बल लगातार इलाके मे रूट मार्च कर रही है.

वंही इससे पहले पाँच जनवरी को ईडी की टीम केंद्रीय बलों के साथ शेख शाजहां के घर छापेमारी करने पहुँची थी, जिनपर इलाके के लोगों ने हमला कर दिया था, हमले मे ईडी की टीम बुरी तरह घायल हुई थी बहोत मुश्किल से उन्होंने टीम ने अपनी जान बचाई थी, ऐसे मे एक बार फिर ईडी की टीम ने शेख शाजहाँ के घर छापेमारी की है

NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *