ACB की बड़ी कार्रवाई, नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर पड़ी रेड…

ACB की बड़ी कार्रवाई, नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर पड़ी रेड…

रांची(RANCHI): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग वन भूमि घोटाला के आरोपी नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर रेड मारी है. विनय सिंह के घर और ऑफिस सहित कुल 6 ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी चल रही है . मालूम हो 25 सितंबर की शाम विनय सिंह को वन भूमि के अवैध हस्तांतरण के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया था.

क्या है मामला?
विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जा किया. इन भूमि का आवंटन 2013 में हुआ था, जिसे बाद में वन भूमि के रूप में पहचानने के बाद रद्द कर दिया गया था.

एसीबी की जांच में यह सामने आया कि सिंह और उनके सहयोगियों ने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर इन भूमि को निजी स्वामित्व में बदलने की कोशिश की. उनके के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से संबंधित अपराध) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *