
धनबाद(DHANBAD):आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्वविद्यालय इकाई द्वारा डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर समरसता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें परिषद के महानगर मंत्री कृष्णा हाजार , विश्वविधालय मंत्री सचिन चंद्र, विश्वविद्यालय मीडिया सह संयोजक मंगलदीप कुमार, राहुल कुमार दास, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, बीपीन मोदक, रोहित दास, गीतिका कुमारी, दीक्षा कुमारी, पूनम कुमारी, आरती कुमारी,इन सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे परिषद के पदाधिकारियों द्वारा अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। इसके पश्चात परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान महानगर मंत्री ने कहा कि किसी संस्थान की सुंदरता उसके विशाल कैंपस होने मात्र से नहीं होता वो कैंपस कितना साफ एवं स्वच्छ हैं इस से भी विश्वविधालय का पहचान बढ़ेगा। साथ ही विश्वविद्यालय मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय की सफाई एकमात्र सफाईकर्मीयों की जिम्मेदारी नहीं है। क्या इसमें विद्यार्थियों की कोई भूमिका नहीं है? हमें इस मानसिकता को बदलना होगा। विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान के माध्यम से सभी छात्रों को सामाजिक समरसता, समानता तथा सामुदायिक चेतना के संदेश से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विशेष जोर यह दिया गया कि स्वच्छता केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के विकास का मूल आधार है।
अभाविप विश्वविद्यालय इकाई ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

