युवक युवतियों में जगाया राष्ट्र भक्ति का भाव
झरिया (JHARIYA) भगतडीह: ऐना कोलियरी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग की ओर से रविवार संध्या भारत माता की आरती की गई। इस दौरान विभाग प्रचारक प्रदीप जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने भारत की विश्व में भूमिका और अखंड भारत के अलावा बंग्लादेशी घुषपैठ व देश की भौगौलिक स्थिति के बारे में बताया।
इस दौरान नगर कार्यवाह अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, सेवा प्रमुख महेंद्र मिस्त्री, सामाजिक समरसता प्रमुख बप्पी बाउरी, राहुल कुमार, मनोज सिंह, विनय सिंह, सौरभ सिंह, प्रमोद यादव, मधेसर चंद्रवंशी, मेघु यादव, प्रेम सिंह, श्रीकांत बाउरी, भोला बाउरी, दारा सिंह, अमन गुप्ता, अजय बाउरी, सोनू साव, सौरभ साव, जीतू साव, शंकर यादव, नंदकिशोर मिश्रा, शशिकांत कुमार, रोहित सिंह, अमन सिंह उपस्थित थे
NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..