रांची(RANCHI): झारखंड में तपती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. आकाश में आंशिक बादल छाएंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. 17 फरवरी से मौसम बदलेगा. 19 मार्च से राज्य में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 22 मार्च तक झारखंड में बारिश की संभावना है.
गरज के साथ हो सकती है बारिश
17 और 18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. 19 और 20 मार्च को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 21 और 22 मार्च को भी बारिश के आसार हैं. हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे में कहीं कहीं हीट वेव के साथ कहीं कहीं सीवियर हीट वेव की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 .3 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

