धनबाद जिला अन्तर्गत पाथरडीह हाटतल्ला नीचे बस्ती में वृहद प्रवचन कथा वाचिका सौम्या जी के द्वारा किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर वासियों ने बङे धुमधाम से कथा वाचिका सौम्या जी का स्वागत किया।
साथ ही अंगवस्त्र प्रदान कर वेद व्यास पूजन के साथ प्रवचन प्रारंभ किया गया ।
चन्दनकियारी के भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री अमर बाउरी ने कथावाचिका को चुनरी चढा कर सबकी मंगलकामनाएं की। उक्त प्रवचन में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ देखा गया।
NEWS ANP के लिए पाथरडीह से सहयोगी जगदीश चन्द्र रवानी के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
