थाना प्रभारी शैलेश कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया..

सिंदरी(SINDRI): बैठक में रामनवमी पर डीजे बजाने पर रोक एवं थाना को रामनवमी जुलूस का सूचना देना अनिवार्य होगा। ईद पर भी सामाजिक सौहार्द बनाये रखने को कहा।

रामनवमी झंडा के सांथ पार्टी का झंडा लेकर चलने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा। बैठक मैं अजय सिंह ने प्रखरता से टाउनशिप में हो रही चोरी के विषय को रखा एवं सिंदरी टाउनशिप जो अभी 70% सिंदरी थाना एवं 30% बलियापुर थाना में पड़ता है

जिसके वजह से जयहिंद मोड़, आरएमके 4, आरएम 4, आई एम टाइप एरिया बलियापुर थाना के अंतर्गत आता है उसमे बलियापुर थाना से बहुत दूर होने के कारण पुलिस की गस्ती रात्रि के समय में नहीं हो पाता है इसलिए पुरे सिंदरी टाउनशिप को सिंदरी थाना के अंतर्गत लाने का सुझाव रखा, जितेंद्र शर्मा ने भी इस विषय में सहमति जताई बैठक में सभी सम्मानित सदस्य ने भी अपने अपने सुझाव रखें।

दिनेश सिंह बृजेश सिंह महेंद्र पांडेय, अजय कुमार, शैलेन्द्र नाथ द्विवेदी, प्रशांत दुबे, आलोक बनर्जी, अरबिंद पाठक, अनिमा सिंह, सपन सरकार, राघौ तिवारी, डॉक्टर एम आलम, वशिम अहमद, मोहम्मद मौयउनुदिन, थाना से गौतम कुमार राय, निर्मल रंजन राम, सदानन्द सिंह, सतीश कुमार महतो आदि।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *