झरिया(JHARIYA): स्वर्गीय विशु महतो का 32 वां पुण्यतिथि चांद कुइया मोड़ स्थित रविवार को धनबाद कोलियारी कर्मचारी संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया।
इस अवसर पर उनके परिवार के भाई सुजीत महतो, पार्वती देवी, दशरथ महतो, अशोक महतो, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी, अल्पना मुखर्जी आदि ने स्वर्गीय महतो के तस्वीर पर माला अर्पण कर उनके सिद्धांतों को याद किया।
मौके पर तारा देवी ने कहा कि विशु महतो हमेशा किसान एवं मजदूर शोषित और मजदूर के हित के लिए आवाज उठाया। रंगदार एवं गुंडो की ओर से उनकी लोकप्रियता से घबराकर लाल झंडा के संरक्षण में 4 फरवरी 1992 ई में उनकी हत्या कर दी गई।
लेकिन उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है, हत्या के बाद यहां के स्थानीय लोगों ने लगातार प्रयास किया और इस क्षेत्र में भाजपा की उदय हुआ। वही धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी लोकेश सिंह एवं विनोद प्रजापति ने कहा कि स्वर्गीय महतो दोवारी कोलियरी में यूनियन के माध्यम से मजदूरों व किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया था। इसी से घबराकर उनकी हत्या करवा दी गई, लेकिन संगठन के लोग उनके अधूरे कामों को आगे बढ़ा रहे हैं।
मौके पर घनश्याम ग्रोवर,परमानंद यादव, मनजीत सिंह, रघुवीर निषाद, मंटू रवानी, सुनील मोदक, जयराम रवानी, मिंटू साव , विश्वामित्र महतो, प्रकाश बाउरी, दयाराम सिंह यादव, उज्जवल कुमार डे ,घुच्चू राय, संजय कुमार मल्लाह, वासुदेव रवानी, सुनील दास आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..
