सिंदरी(SINDRI),धनबाद..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के नेतृत्व में 78 वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सिंदरी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत भाजपा नेता के शहरपुरा बाजार स्थित कार्यालय से होकर कुँवर सिंह चौक, शहरपुरा बाजार, हटिया, जयहिंद मोड़ होते हुए वापस कार्यालय पर लौटकर संपन्न हुई। यात्रा में युवा वर्ग हाँथों में तिरंगा लिए राष्ट्रीय गीतों की धुन पर शहीदों को नमन करते हुए वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाते रहे। सबसे खास बात यह रही लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर दोपहिया वाहनों और चारपहिया वाहनों पर सिंदरी को तिरंगामय कर यात्रा पूरी की।SINDRI
भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि हमें आजादी यूं ही नहीं मिली है इसके पीछे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की अनगिनत बलिदान है इसलिए इसे संजोना है सभी नायकों का सम्मान करना और इसका महत्व आनेवाले पीढ़ी को सिखाना हमारा कर्तव्य हैसाथ ही कहा कि तिरंगा सिर्फ हमारे देश की पहचान नहीं बल्कि यह हमारे देश हमारे संघर्ष एकता का समर्पण का प्रतीक है हमें इसकी शान बनाए रखना है उन्होंने लोगों से अपील की सभी लोग स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने घर व कार्यालय पर तिरंगा लहराए..उन्होंने सिन्दरी के युवाओं से अपील किया कि देश के विकास और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करें उन्होंने कहा कि आज की रैली में विश्वास दिलाया कि सिन्दरी की युवा देश के प्रति अपने जिम्मेदारी को समझते हैं और खुद यहां के युवाओं के भविष्य के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं अपने देश की स्वतंत्रता सेनानी को अमर शक्ति की कामना कर रहे है ।
जैसे जैसे कार्यलय से जुलाश आगे बढ़ते गया युवाओ की टोली जोड़ते हुए भारत माता की जय इन्कलाब जिन्दावाद के नारे से शहर गूँजता गया।
यात्रा में मुख्य रूप से इंद्रमोहन सिंह ,रवि कुमार ,जय मंगल सिंह,जय प्रकार सिंह,सतेन्द्रसिंह,विमल सिंह गुड्डू सिंह बसन्त कुमार,रंजन ठाकुर,लालू कुमार,गब्बर महतो,किशोर महतो,राज बाउरी, छोटू सिंह, बलबीर जैदिया,धीरज सिंह,सागर हुसैन आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।