अल इकरा कंपेटीटिव सेंटर के वर्ष गांठ के अवसर पर प्रतियोगिता परीक्षा का शानदार समारोह आयोजित किया गया..

धनबाद(DHANBAD): आज, 06/05/2024 को, ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन केंदुआ ने अल इकरा कंपेटिटिव सेंटर के वर्ष गांठ के अवसर पर एक शानदार समारोह का आयोजन किया।

इस समारोह में वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ 15 प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खास अध्यक्ष हाजी गुलाम ख्वाजा ने समारोह को सम्बोधित किया।

वार्षिक समारोह के दौरान, सभी बच्चे उत्सव का आनंद लिया। हाजी गुलाम ख्वाजा ने जरूरतमंद बच्चों के लिए इस कंपेटिटिव सेंटर की शुरुआत की, जो कम शुल्क में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। बहुत से बच्चे शुल्क के कारण प्रतियोगिता की तैयारी से वंचित हो जाते हैं, इसलिए इस केंद्र ने सामाजिक स्थिति के बच्चों के लिए सहायता प्रदान की।

प्रतियोगिता में 123 छात्रों ने भाग लिया। इसमें वार्षिक समारोह के मुख्य अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जैसे मास्टर रंजीत, मास्टर रिंकू अहमद रेजा, मास्टर जमील, मास्टर जसीम, मास्टर जाहिद, और मास्टर असलम रेजा।

फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी जनाब आबिद रेजा फैजी ने होस्टिंग के साथ साथ अपने भाषण में बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के कामना करते हुए कहा कि आप अपने गरीब मां बाप के सपनो को पूरा करें मार्ग दर्शन फाउंडेशन करेंगी।यानी आपके कामयाबी के रास्ते में आए रोड़े को हम सब मिलके हटाएंगे और मंजिल तक पहुंचाएंगे।

आबिद रेजा फैजी जनरल सेक्रेटरी / हाजी गुलाम ख्वाजा, फाउंडर KGN Foundation

जो बच्चे सफल होना चाहते है वे इस कंपटेटीव सेंटर दाखिला ले सकते हैं।
इस सेंटर में 200/- प्रवेश शुल्क और 300/- रू मासिक शुल्क देकर शिक्षा हासिल कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें +918271866094 , +917979713349,

समारोह के अवसर पर एकेडमिक क्लास का उद्घाटन हाजी साहब ने किया, जो फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी, जनाब आबिद रेजा फैजी, के साथ थे। समारोह में डॉ रिजवान अंसारी, हाजी जमीर आरिफ, शहनवाज साहब, और अंजुमन फैजुल इस्लाम भी मौजूद थे जिन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया।

News ANP के लिए केंदुआ से शमशाद के साथ शाहिद अंसारी की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *