रांची SSP का बड़ा एक्शन, सुखदे‍व नगर थाना प्रभारी को किया लाइन क्लोज, महिला ने लगाये गंभीर आरोप…

रांची(RANCHI)SSP ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाये जाने के बाद कड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर सह सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा को लाइन हाजिर कर दिया है। रमाकांत ओझा को नौ दिन पहले ही सुखदेव नगर थाना का प्रभारी बनाया गया था।महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर सह सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

महिला ने शनिवार देर शाम सुसाइड की कोशिश की थी। महिला ने सुसाइड नोट में सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर गंभीर आरोप लगाये थे। महिला ने नोट में लिखा कि रवि मिश्रा गोलीकांड की जांच के दौरान थानेदार ने कमरे में अकेले बुलाने के लिए उसपर दबाव डाला। महिला ने थानेदार पर जबरन पासपोर्ट, मोबाइल और शादी का एल्बम जब्त करने के भी आरोप लगाये हैं। थानेदार पर झूठे केस में फसाने का आरोप लगा है। महिला के अनुसार, थानेदार ने उससे एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिये हैं।


सुसाइड नोट में पीड़िता ने लिखा है कि रात भर थाना में रखने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दिए। एक सादा पेज पर मेरे हस्ताक्षर लिए। थानेदार द्वारा लगातार मुझसे दोस्ती करने का दबाव दिया जा रहा था। एक औरत की बेबसी का फायदा सुखदेव नगर थानेदार द्वारा कैसे उठाया जा रहा था यह इस कांड का प्रमाण है। मैं और ज्यादा बेइज्जती सहन नहीं कर सकती। मेरा किसी से कोई रिश्ता नहीं है। यह आत्महत्या नहीं मेरा कत्ल है।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *