एफसीआई के चावल चोर गिरोह ने युवक को पीट-पीट कर किया घायल, SNMMCH में इलाजरत

धनबाद(DHANBAD)के बरमसिया इलाके में एफसीआई चावल चोर गिरोह के अपराधियों ने स्थानीय युवक की जमकर धुनाई कर दी ।घटना की सूचना स्थानीय धनसार थाने की पुलिस को दी गई । पुलिस एवं परिजनों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे धनबाद SNMMCH में भर्ती कराया गया है जहां उसका ईलाज चल रहा है।

वहीं घायल युवक सुमित कुमार ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एफसीआई के नए गोदाम के निकट प्रतिदिन चोरों का झुंड वहां खड़े वाहनों से अनाज चोरी करने का कार्य करता है रात्रि के 10:00 बजे के बाद चोरों का काम शुरू हो जाता है वह अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने निकला था इसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया किसी तरह वह जान बचाकर भाग एवं घटना की सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन अब तक मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *