बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने को लेकर दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का हुआ आयोजन,3552 का होगा चयन…

धनबाद (DHANBAD): नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान कराया जा रहा है.जिसको लेकर धनबाद जिला में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2024 का आयोजन 16फरवरी को बरटाँड किया गया.

जिसमें 3552 पदों बहाली के लिए 26 कम्पनियां आई है.वही इच्छुक सभी अभियार्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे इस भर्ती कैम्प में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ पहुचे और योग्यतानुसार दस्तावेज जमा किया.रोजगार मेला में 8 हजार महीना से लेकर 50 हजार तक की नौकरी मिलेगी.

वही जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया की आज के रोजगार मेले में कुल 26 कंपनिया आयी है,और इस रोजगार मेले के माध्यम से कई बेरोजगार युवाओ को रोजगार देने का भी काम कर रही है वही उन्होनै बताया की झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंध होना आवश्यक है. आवेदक अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक,आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज का फोटो, नियोजनालय का निबंध कार्ड, अपना बायोडाटा एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (न्यूनतम अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत) के साथ रोजगार मेला में भाग लें।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *