झरिया थाना में नये थानेदार के रुप में शशि रंजन कुमार ने किया पदभार ग्रहण…

अवैध कारोबारियों व असमाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर,शशि रंजन कुमार झरिया थाना प्रभारी

झरिया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार झरिया थाना में नए प्रभारी के रूप में शशि रंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया। श्री कुमार ने इसके पूर्व गिरिडीह जिला के अहिलियापुर,निमियाघाट समेत कई थाना में इन्होंने अपना योगदान दिया है। फिलहाल झारखंड के लातेहार में पदस्थापित थे।

जिन्होंने मंगलवार को झरिया थाना में पदभार ग्रहण किया है। इस मौके पर पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने नए प्रभारी को पुष्प गुच्छा व बुके देकर उनका स्वागत किया। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने झरिया थाना के सभी पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। झरिया थाना प्रभारी श्री कुमार ने ने कहा कि लोगों को सुरक्षा देना और क्षेत्र को शांतिपूर्ण रखना अपराध पर नियंत्रण रखना और पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग ही मेरी पहली प्राथमिकता है। लक्ष्य रहेगा

कि संगठित अपराध को रोकना, क्षेत्र के लोगों को जोड़कर काम करना अपराधी किस्म के लोगों तक पहुंचाना और उनके इरादे को नाकाम करना है । उन्होंने कहा कि बुरे काम करने वाले अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *