यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में भयंकर तूफानी-आंधी बारिश का अलर्ट जारी, झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट

यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में भयंकर तूफानी-आंधी बारिश का अलर्ट जारी, झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 11 जून को अगले 5-6 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, जहां एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में जिन राज्यों में अभी मानसून की दस्तक नहीं हुई, वहां भी तूफानी आंधी-बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। ऐसे में अगर आप कही ट्रैवल की तैयारी कर रहे हैं, तो मौसम अपडेट देखकर ही घर से निकलें।

पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि तथा पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम सक्रिय रहेगा।

IMD के अनुसार, उत्तर भारत में गर्मी से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 11 से 13 जून के बीच अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ तेज बारिश, धूलभरी आंधी और 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 3 से 4 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

  • दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट (11-12 जून): नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने आज यानी 11 जून और 12 जून को धूलभरी आंधी, गरज चमक और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 12 जून को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजधानी के मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है।

  • यूपी में धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट (11-13 जून): लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, उन्नाव, फतेहपुर, मैनपुरी, इटावा, चित्रकूट समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में यह बदलाव 13 जून तक रहेगा। उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जून के बीच मौसम अचानक बदल सकता है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
  • बिहार में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट (11-13 जून): मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररियास, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 11 से 13 जून तक बारिश की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट (11-12 जून): मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 11 से 13 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, श्रीगंगापुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • पंजाब में ओलावृष्टि के साथ आंधी का अलर्ट (11 जून): अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, बठिंडा समेत पंजाब के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का आज यानी 11 जून को असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
  • झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट (11-13 जून): IMD के अनुसार, झारखंड में 12 और 13 जून को व्यापक बारिश की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
  • जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट (11-12 जून): मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 11 और 12 जून को व्यापक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। पुंछ और राजौरी में ओलावृष्टि की संभावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *