कोलियरी के पास अड्डा घर से व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी..NewsANP

कोलियरी के पास अड्डा घर से व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी..NewsANP

पश्चिम बंगाल (WB NEWS ANP:)अंडाल-दुर्गापुर-पांडवेश्वर:* रविवार सुबह पांडवेश्वर के कुमारडिही ए कोलियरी के पास एक अड्डा घर के बैठक कक्ष से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान कुमारडिही गांव के निवासी अनूप रायचौधरी उर्फ राना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पांडवेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मानसिक अवसाद के कारण ही ऐसी घटना हो सकती है

स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि कल तक राना का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। आज रविवार होने की वजह से सुबह से उसकी कोई खबर नहीं थी। घटना की खबर सुनकर उनके बड़े भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आखिर किस कारण से उसने ऐसा कदम उठाया, यह सोचकर हम स्तब्ध हैं।रविवार सुबह अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *