बीआईटी सिंदरी में सिविल इंजीनियरिंग समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ…

बीआईटी सिंदरी में सिविल इंजीनियरिंग समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ…

सिंदरी(DHANBAD): बीआईटी सिंदरी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का 1 जून, 2026 को विधिवत शुभारंभ किया गया। देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत एक उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) सत्र से हुई, जिसमें छात्रों को विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार शर्मा सहित अन्य प्रख्यात प्राध्यापक- डॉ. माया राजनारायण राय, डॉ. निशिकांत किस्कू, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. अभिजीत आनंद, प्रो. सरोज मीणा एवं प्रो. प्रशांत रंजन मालवीय ने इंटर्न्स को सिविल इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार स्टैड प्रो, ऑटोकैड, जल संसाधन जैसे विशेष पाठ्यक्रमों का चयन कर सकेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को विभाग की विभिन्न प्रयोगशालाओं- उन्नत मृदा यांत्रिकी प्रयोगशाला, परिवहन प्रयोगशाला, ऑटोकैड लैब तथा राजमार्ग अभियंत्रण प्रयोगशाला का भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव प्राप्त हुआ।

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम छात्रों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के बीच सेतु का कार्य करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *