रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, श्रवण राय की शव यात्रा निकाल किया प्रतीकात्मक शव दाह…

रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, श्रवण राय की शव यात्रा निकाल किया प्रतीकात्मक शव दाह…

धनबाद(DHANBAD): झरिया विधायक रागिनी सिंह पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार की शाम सिंह मैनसन समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उनकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उसके बाद शव दाह कर विरोध दर्ज कराया।

रणधीर वर्मा चौक पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधिवत प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करते हुए शव दाह किया तथा बाद में पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में नारेबाजी होती रही और कार्यकर्ताओं ने श्रवण राय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी न केवल एक महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि झरिया विधानसभा की जनता के सम्मान पर भी चोट है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग की कि श्रवण राय के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाया जाए एवं पार्टी से निष्कासित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रांची दौरे के दौरान भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान नवीन पंडित, गोपाल रवानी, विजय बहादुर, आमिर खान, उमा कुमारी, संतू सिंह, कंचन पासवान समेत बड़ी संख्या में सिंह मैनसन समर्थक, महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर महिला सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया तथा कहा कि जब तक दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *