
झरिया(DHANBAD): झरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में सोमवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों एवं वार्डों के लिए विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की।
विधायक रागिनी सिंह ने पथ, शिक्षा, विद्युत, जलापूर्ति, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अलग-अलग प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए कृष्ण देव पांडेय (के.डी. पांडेय, कतरास मोड़, झरिया) एवं अखिलेश कुमार सिंह (डुमरी 4 नंबर, जामाडोबा) को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया।पथ संबंधी कार्यों की समीक्षा के लिए उमेश यादव (भौरा परसियाबाद), शिक्षा के लिए अभिषेक पांडेय (मोहन बाजार), विद्युत कार्यों के लिए दिलीप भारती (फुलारी बाग, इंडिरा चौक, झरिया), जलापूर्ति कार्यों के लिए राज किशोर जेना (सी.एफ.आर.आई.), स्वास्थ्य विभाग के लिए संतोष शर्मा (वाटर बोर्ड, झरिया) को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई। इनमें वार्ड संख्या 34 से पप्पू पासवान (बरसातकोला), 35 से रामेश्वर साव उर्फ मुखिया जी (बरसातकोला), 37 से राजेश सिंह (बनियाहीर), 38 से बिरजू साव (जीतपुर कोलियरी), 39 से जयनाल शर्मा (भौरा परसियाबाद), 40 से अनिल शर्मा (डिगवाडीह 10 नंबर), 41 से राकेश सिंह (अयोध्या नगरी, जेलगोरा), 42 से राहुल सिंह (जेलगोरा बरारी मोड़), 43 से सौरभ शर्मा (अग्रवाल धर्मशाला रोड), 44 से अमरकांत सिंह (बकरीहाट), 45 से मनोज साव (चौथाई कुल्ही), 46 से संजय महतो (दुर्गापुर कुम्हार बस्ती, झरिया), 47 से राजाराम पासवान (लोदना खपड़ा धौड़ा), 48 से मेवालाल रजक (जयरामपुर कोलियरी), 49 से अमन पासवान (एन.बी.सी.सी. कॉलोनी, नुनूडीह), 50 से पूनम देवी (परसियाबाद बस्ती) तथा 52 से प्रवीण कुमार महतो उर्फ चिकू (चाननाला महतो बस्ती) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि “झरिया विधानसभा की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तर तक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। अब जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नियुक्त प्रतिनिधि क्षेत्र में रहकर जनता और विधायक कार्यालय के बीच सेतु का कार्य करेंगे। विकास योजनाओं की निगरानी, जन शिकायतों का संकलन एवं उनके निराकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हमारी प्राथमिकता है कि झरिया विधानसभा का प्रत्येक नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करे और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो।”
उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन्हें दिया है, उस विश्वास को और मजबूत करने के लिए उनकी टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। विधायक ने सभी प्रतिनिधियों को ईमानदारी, जवाबदेही एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
इस नियुक्ति को झरिया विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में और अधिक तेजी आएगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

