दुर्गापुर इस्पात नगरी में पार्टी कार्यालय को लेकर इस्पात कारखाना प्रबंधन के कदम पर विवाद…

दुर्गापुर इस्पात नगरी में पार्टी कार्यालय को लेकर इस्पात कारखाना प्रबंधन के कदम पर विवाद…

दुर्गापुर(DURGAPUR): दुर्गापुर के मारकोनी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय ‘पवित्र चटर्जी स्मृति भवन’ को दुर्गापुर इस्पात कारखाना (डीएसपी) प्रबंधन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। दूसरी ओर, महिषकापुर इलाके में डीएसपी की जमीन पर स्थित सीपीएम के एक पार्टी कार्यालय को तोड़ने जाने पर कारखाना प्रबंधन के साथ सीपीएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बहस हो गई। हालात तनावपूर्ण होने पर आखिर में इस्पात कारखाना प्रबंधन वहां से पीछे हट गया।

सीपीएम नेतृत्व का कहना है कि किसी भी तरह की बेदखली या तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को उचित नोटिस देना चाहिए। उन्होंने नियमों का पालन करते हुए ही कदम उठाने की मांग की है।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *