सिंदरी में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन…

सिंदरी में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन…

धनबाद(SINDRI): हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सिंदरी के नेहरू मैदान के समीप पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया तथा समाज और लोकतंत्र के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री (धनबाद ग्रामीण) मनोज मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने, जनभावनाओं को आवाज देने और सत्य को समाज के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना की सराहना की।

सिंदरी मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के उत्थान और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी, सोशल मीडिया से धनंजय सिंह, रमेश यादव, सूरज सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई पत्रकार भी मौजूद रहे, जिनमें बरमेश्वर शर्मा, कुलबीर सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, राहुल कुमार, राहुल पांडे, राजकुमार शर्मा, सतीश मिश्रा, सुरेश प्रसाद, राजेश जी, रतन अग्रवाल एवं गणेश कुमार शामिल थे। सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *