झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग का एम्बुलेंस खुद बीमार…

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग का एम्बुलेंस खुद बीमार…

झारखंड(JHARKHAND): आखिर कहां है झारखंड सरकार ?

हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की जान बचाने वाली 108 एंबुलेंस धक्का मारकर स्टार्ट की जा रही हैं। जिले की 35 में से 20 से अधिक एंबुलेंस की बैटरियां खराब पड़ी हैं और स्वास्थ्य विभाग तमाशबीन बना हुआ है।

एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री बड़े-बड़े दावे करते हैं, दूसरी तरफ हकीकत यह है कि आपातकालीन सेवाएं खुद इमरजेंसी में हैं।

गरीब मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ आखिर कब तक? अगर किसी गंभीर मरीज के साथ रास्ते में कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *