लोकसभा चुनाव 24:युवाओ के मजबूत कंधों के सहारे जीतेंगे चुनाव-यूवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद परिषदन में धनबाद ज़िला यूवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में यूवा कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्शन में आ गई है। लोकसभा चुनाव के लिए अब कांग्रेस युवाओं के मजबूत कंधों के सहारे लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आज धनबाद परिषदन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज की मौजूदगी में “रोजगार दो न्याय दो” अभियान का पोस्टर जारी किया गया।

रोजगार दो न्याय दो अभियान पोस्टर में एक मिस्ड कॉल नंबर 88608 12345 जारी किया गया है। इसके माध्यम से जिले भर के बेरोजगार युवा इस मुहिम से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने आज से घर घर जाकर नौजवानों को जोड़ने का ऐलान किया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा देश भर में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसे से प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी रोजगार दो न्याय दो की मुहिम चला रही है।भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर अन्याय किया है। यह मुहिम इसके खिलाफ है।

जिला अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे मुद्दे उठाकर युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने का काम रही है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रोजगार जैसे विषयों से युवाओं का ध्यान भटकाते आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। साथ ही युवाओं के साथ छल किया है। ऐसे में युवा बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत युवा कांग्रेस ने आज मिस्ड कॉल नंबर जारी किया हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज, महासचिव राजीव रंजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष तबरेज खान, जिला महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, सूरज वर्मा, खुर्शीद अंसारी, अरुण दास, अनवर अंसारी, मजहर आलम, नीरज दास, विधानसभा अध्यक्ष दीपक यादव, रवि सिंह, टिंकू अंसारी, विशाल महतो, मंजूर खान, हेमन्त कुमार, संजू, रवि शंकर निषाद, शरफराज अंसारी, राजा हसन, रिजवान राजा, अकीब सरवर, अजय महतो, कायदे आजम , ताज, किशन, मधेश्वर राणा, इत्यादि मौजूद रहे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *