ITBP जवान की मां का कटा हाथ: कानपुर के दो अस्पतालों पर FIR, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर…

ITBP जवान की मां का कटा हाथ: कानपुर के दो अस्पतालों पर FIR, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर…

कानपुर(KANPUR): कानपुर में आईटीबीपी जवान विकास कुमार की मां का हाथ काटे जाने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।
सीएमओ की दोबारा जांच रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद कृष्णा और पारस अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

रेलबाजार थाने में बीएनएस की धारा 125(बी) और 271 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच रिपोर्ट में दोनों अस्पतालों को समय पर इलाज न देने और मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद उचित उपचार न करने का दोषी माना गया।
बताया जा रहा है कि विकास कुमार की मां को पहले कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ड्रिप लगाने के बाद हाथ में संक्रमण बढ़ गया।
इसके बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि डॉक्टरों को हाथ काटना पड़ा।

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब आईटीबीपी जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया।
इसके बाद पुलिस और आईटीबीपी के बीच प्रशासनिक समन्वय पर भी सवाल उठे।
अब पुलिस ने अस्पतालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं आईटीबीपी कमांडेंट के व्यवहार को लेकर भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *