टाटानगर(JAMSHEDPUR): टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैफिक जांच के दौरान एक शिक्षक से 10 हजार रुपये घूस मांगना और जनप्रतिनिधि से बात करने से इनकार करना जुगसलाई ट्रैफिक थाना के ASI जय कुमार दास को महंगा पड़ गया। SSP ने सोमवार को आरोपी ASI को निलंबित कर दिया।
मामला गत शनिवार का है। टाटानगर स्टेशन के समीप ट्रैफिक जांच के दौरान ASI जय कुमार दास ने एक शिक्षक से कथित तौर पर 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग की। शिक्षक के मना करने पर विवाद बढ़ा। इस दौरान शिक्षक ने फोन पर जनप्रतिनिधि से बात कराने की कोशिश की, लेकिन ASI ने बात करने से इनकार कर दिया।
शिकायत पोटका विधायक संजीव सरदार तक पहुंची। विधायक ने पूरे मामले की जांच की मांग की। SSP ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद सोमवार को विभागीय कार्रवाई करते हुए ASI जय कुमार दास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
SSP ने कहा कि वर्दी की आड़ में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच जारी है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

